CBSE 12th Result 2021: इंतजार हुआ खत्म, आज दोपहर 2 बजे जारी होंगे 12वीं के रिजल्ट

By: Pinki Fri, 30 July 2021 11:22:23

CBSE 12th Result 2021: इंतजार हुआ खत्म, आज दोपहर 2 बजे जारी होंगे 12वीं के रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 30 जुलाई दोपहर 2 बजे CBSE 12th के रिजल्‍ट जारी करने जा रहा है। बोर्ड अधिकारी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है रिजल्‍ट की घोषणा के बाद इसे डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर लाइव कर दिया जाएगा।

कोरोना के खतरे को देखते बोर्ड ने इस वर्ष हुए परीक्षाएं रद्द कर दी हैं और इंटरनल मार्किंग के आधार पर रिजल्‍ट तैयार किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 12वीं के रिजल्‍ट जारी करने के लिए 31 जुलाई तक की डेडलाइन तय की थी। बोर्ड अब 12वीं के रिजल्‍ट पहले जारी कर रहा है और 10वीं के रिजल्‍ट बाद में जारी किए जाएंगे। खबर है कि 10वीं के रिजल्‍ट कल 31 जुलाई को जारी किया जा सकता है।

CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 12वीं में छात्रों के स्कूल-आधारित प्रदर्शन, कक्षा 11वीं में अंतिम परीक्षा प्रदर्शन और कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों में प्रदर्शन के परिणामों पर आधारित होगा।

छात्र अपने CBSE बोर्ड रिजल्‍ट डिजिलॉकर, UMANG ऐप और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्‍ट चेक करने के लिए छात्रों के रोल नंबर डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है।

12वीं के रोल नंबर के लिए

- ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाए।
- फिर Roll Number Finder 2021 की लिंक को क्लिक करे।
- अब यहां कक्षा 12वीं का चयन करें।
- नई विंडो खुलने पर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- अब आपका रोल नंबर स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।

इस साल भी जारी नहीं होगी मेरिट लिस्ट

CBSE लगातार दूसरे साल भी कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2021 के लिए छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। यह निर्णय वर्तमान महामारी की स्थिति और परिवर्तनों के कारण किया गया है। सीबीएसई ने आखिरी बार 2019 में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स की घोषणा की थी। महामारी के कारण अनिश्चित स्थिति के कारण 2020 में कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी।

पिछले साल कक्षा 12वीं के परिणाम, 13 जुलाई को जारी हुए थे। सीबीएसई की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 12वीं कक्षा में कुल 88.78% छात्र पास थे, जबकि 2019 में 83.40% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। यानी, पिछले साल (2019) की तुलना में इस साल 5.38% अधिक छात्र पास हुए थे।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com